झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
जल संकट के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।
पीएचई कार्यालय परिसर में मटके फोड़े, हेण्डपम्प की निकाली अर्थी।
झाबुआ । जिले में पेयजल की कमी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बंद पड़े हुए हेडपंपों की मरम्मत की मांग व अन्य समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस नेताओं द्वारा हेड पंप की अर्थी गोपाल कॉलोनी से राजगढ़ नाके तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचकर पीएचई कार्यालय परिसर में महिलाओं द्वारा मटके फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि
भाजपा सरकार ने बगैर सोंचे समझे नल-जल योजना लागू की है। जिसकी कार्य योजना पूर्ण रूप से नहीं बनाई गई। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसी को भी योजना का फायदा नहीं पहुंचा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में हेडपम्प बंद पड़े हुए हैं।
विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार और पीएचई विभाग आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ऐसी प्रचंड गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। नल-जल योजना के नाम पर डिंडोरा पीटने वाली सरकार जिसने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है।
विधायक श्री भूरिया ने कहा कि लगभग 800 टंकियो का निर्माण किया गया। पानी का स्रोत नहीं होने से टंकिया पूरी खाली पड़ी हुई है। कई जगह तो पाइपलाइन ही नहीं डली है। और कागजों पर सब काम को पूरा बताया जा रहा है। क्षेत्र में लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हेडपंप बंद पड़े हैं उसकी मरम्मत के लिए कोई कार्य योजना नहीं बनाई गई।
धरना प्रदर्शन में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर, हेमचंद डामोर, श्वेता गंगा मोहनिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जितेंद्र सिंह राठौर, विशाल राठौर, सुनीता अलावा, शीला भूरिया, रजनी चौहान, बबलू कटारा, सायरा बानो, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। धरना प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख ने किया। आभार साबिर फिटवेल ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now


