झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ।
विद्यार्थियों को तिलक लगाया , रक्षा सूत्र बांधकर प्रवेश उत्सव मनाया।
झाबुआ। पीएम श्री एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातितलाई पर नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ प्रवेश उत्सव मना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद वार्ड क्रमांक 10 वरिष्ठ समाजसेवी पंडित महेंद्र जी तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत पटवारी एवं समाजसेवी गोविंद सिंह जी हाडा ने की।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संस्था प्राचार्य अरुण मिश्रा द्वारा अतिथि परिचय दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का प्रसारण स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्रों को दिखाया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडित श्री तिवारी द्वारा बताया गया कि आप सभी नियमित रूप से स्कूल आवे, अच्छे लोगों की संगति कर, सही मार्ग पर चलें। उन्होंने पानी की बूंद का उदाहरण देते हुए कहा कि पानी की एक बूंद नाली में गिरती है तो वह नाली का पानी बन जाती है, वही बूंद समुद्र में गिरती है तो वह समुद्री जल बन जाती है और वही बूंद जब सीप पर गिरती है तो वह मोती बन जाती है। इसी तरह आप भी अपनी संगति अच्छे लोगों से या अच्छे मित्रों के साथ करें।उन्होंने संस्था प्राचार्य की सभागार की मांग पर सभागार बनवाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा की आवश्यकता पड़ी तो मैं क्षेत्रीय विधायक, क्षेत्रीय सांसद, अधिकारीगण से भी मदद उपलब्ध करवाऊंगा। श्री तिवारी ने अपनी ओर से सद्गुरु ट्रस्ट की ओर से ₹ एक लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा की। अध्यक्षता कर रहे श्री हाडा द्वारा भी छात्रों को संबोधित किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर नवीन शैक्षणिक सत्र हेतु पाठ्यपुस्तके प्रदाय की गई।
अंत मे सभी छात्र छात्राओं को चॉकलेट वितरित की गयी।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश जोशी द्वारा तथा आभार वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शीला सिसोदिया ने माना। इस अवसर पर एकीकृत शाला का स्टाफ मौजूद रहा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

