शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन।

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन।
 
रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

झाबुआ। सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले अध्यापक-शिक्षक संघ के  ब्लॉक झाबुआ इकाई ने अम्बेडकर पार्क मे धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली और कलेक्टोरेट कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन मे मुख्य मांगे थी;
टेट परीक्षा वापस लेने के लिए शासन याचिका दायर करे।
        
वरिष्ठता नियुक्ति दिनांक से दी जावे एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल कि जावे।

उक्त तीनो मांगो के अलावा स्थानीय समस्याओ से भी अवगत कराया गया जिसमें 
  
तापमान को देखते हुए शाला संचालन प्रातः समय मे किया जावे 
 
माध्यमिक शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक के क्रमोंन्नति का आदेश शीघ्र जारी कि जावे। एरियर का भुगतान किया जावे।

जिला शिक्षा केंद्र मे प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन शासन के नियमानुसार एक तारीख को दिया जावे और
NPS मिसिंग जमा कि जावे। इसके साथ ही खंड अकादमीक समन्वयक के टीए व डीए का भुगतान किये जावे। 

इन्होंने किया सम्बोधित।
ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन मे जिले के पदाधिकारी सर्वश्री गजेंद्र सिंह चंद्रावत, प्रकाश पालीवाल, महेन्द्रसिंह कछावा, किशोर परमार, ब्रजकिशोर सिकरवार,अजय देशमुख, केशव बुंदेला, शीला सिसोदिया, सुरेखा पाठक, नम्रता यादव, रचना चंदेल, जावेदा खान, हीना कोठारी, इंदिरा गुंडिया, ज्योति सोनी, मगनसिंह बघेल सहित कई शिक्षकों ने सम्बोधित किया।


धरना प्रदर्शन में यह भी थे शामिल।
झाबुआ ब्लॉक के पदाधिकारी सुनील सिंगार, कमेश सिंगार, विनोद बड़ई, आशा राठौर, यशोदा बारिया, कृतिश राठौर, सुरेन्द्र द्विवेदी, कालूसिंह सिंगार, किरण बामनिया, हेमंत परमार, संगीता बामनिया, रोशनी मेडा, संगीता बामनिया,केशु बारिया, मनीष सिंगाड़िया, रणछोड़ राठौर, मनीष सोनी, विवेक दुबे, प्रद्धयुमन जैन, राकेश सोलंकी, कांता सोलंकी, महेन्द्र सिंह गेहलोत, सुभाष राजपुत, अजय परमार, नरेन्द्र डामोर ने उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। 

भोपाल कुच के लिए रहें तैयार।
संगठन के पदाधिकारियों ने समस्त शिक्षकों से अनुरोध किया है कि यदि सरकार टेट परीक्षा निरस्त के लिए याचिका दायर नहीं करती है तो सयुंक्त मोर्चे के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 18 अप्रैल को झाबुआ से अधिक से अधिक संख्या मे शिक्षक भोपाल जाएंगे व धरना प्रदर्शन मे शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के नाम दिये गए ज्ञापन का वाचन रचना चंदेल ने किया। स्थानीय समस्याओ के ज्ञापन का वाचन गजेंद्र सिंह चंद्रावत ने किया। 

संचालन प्रकाश पालीवाल एवं आभार ब्रजकिशोर सिंह सिकरवार ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

News Editor

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है । समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है । राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं । झाबुआ 24 के प्रधान संपादक है.

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.