झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
भाजपा की तीन राज्यों मे प्रचंड जीत।
सांसद कार्यालय पर मनाया जश्न।
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों मे प्रचंड जीत पर सांसद अनिता नागरसिंह चौहान के कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटी और झालमुरी भी खाई।
आज जैसे ही तीन राज्यों मे मतदान के नतीजे घोषित किए गए
उन परिणामों को देखते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे उत्साह उमंग का ज्वार उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओ ने जय भाजपा, विजय भाजपा, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, के नारो से सांसद कार्यालय प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।
सांसद कार्यालय पर मिठाई खिलाकर तीन राज्यों मे प्रचंड विजय पर बधाइयां दी गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बंगाल की खाई गई झालमुरी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री, बबलु सकलेचा, जिला पंचायत सदस्य भानु हटिला, जनपद अध्यक्ष हरु भुरिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण डामोर, देवझिरी मंडल अध्यक्ष मांगीलाल भुरिया,सुरपाल गुडीया, पूर्व पार्षद अशोक त्रिवेदी, पवन गरवाल, अरविंद चौहान, अंतिम शर्मा, जितेंद्र पंवार, अतुल दुबे, धनसिह बारिया, मनोज अरोरा, बबलु शर्मा, सोरभ जायसवाल, डाक्टर शिवमंगल अधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now


