झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
4 करोड़ 35 लाख के सिंचाई तालाब का भूमिपूजन।
चारों ओर हरियाली रहे यही मेरा लक्ष्य - निर्मला भूरिया
झाबुआ। पेटलावद विधायक और कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पुरा क्षेत्र सिंचित हो अंचल में हरियाली रहे और हमारे किसान भाई संपन्न हो यही मेरा लक्ष्य है। यह आपके वोट कि ताकत के कारण ही संभव हो पाया है कि हम आज इस सिंचाई तालाब का भूमिपूजन कर रहे हैं।
सुश्री भूरिया ने आज ग्राम बोलासा में 4 करोड़ 35 लाख से निर्मित हो रहे काना कुआं सिंचाई तालाब के भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि जब भी बौलासा आना होता था, सभी लोग एक ही मांग करते थे की तालाब कब बनेगा। आज में सभी ग्रामीणजन को इस तालाब के लिए बधाई देती हूं। इसके बनने से पुरा क्षेत्र सिंचित होगा और अब बिजली कि भी आवश्यकता होगी तो और नये ग्रिड का निर्माण करेंगे।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य अजमेर सिंह भुरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्मला भूरिया जी के प्रयास के कारण ही पुरा क्षेत्र आज पंजाब हरियाणा की बराबरी कर रहा है।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलकी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्व. सांसद दिलीप सिंह भुरिया ने जो सपने देखे थे वह आज साकार हो रहे और यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हो सकता है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, भुपेंद्र सिंह सेमलिया, ओमप्रकाश राठौर, बसंती लाल पाटीदार, सरपंच गैंदालाल सिगाड, उपसरपच सुनिल पाटीदार , जनपद सदस्य कालुसिंह चौहान, दीता कटारा, प्रहलाद पाटीदार, प्रथ्वीराज सिंह राठौर, कुलदीप लववंशी संजय पाटीदार मनीष कटारिया धतुरिया सरपंच कैलाश निनामा, धुलाजी निनामा, आशाराम पाटीदार, गोवर्धन निनामा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने किया आभार प्रहलाद पाटीदार ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

