झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
राज्यपाल 12 मार्च को झाबुआ प्रवास पर रहेंगे।
सिकल सेल एनीमिया जागरूकता एवं कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल।
झाबुआ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गुरुवार , 12 मार्च को झाबुआ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल श्री पटेल दोपहर लगभग 02:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गोपालपुरा एयरस्ट्रिप, पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
राज्यपाल श्री पटेल अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तारतम्य में किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल श्री पटेल अपराह्न लगभग 03:45 बजे कृषि विज्ञान केंद्र से प्रस्थान कर गोपालपुरा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

