झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
समूह चर्चा 'मैं अकेली नहीं हूं' पर व्याख्यान माला आयोजित।
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय में NTF और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में
राष्ट्रीय कार्यबल NTF मानसिक स्वास्थ्य छात्र कल्याण हेतु उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा फरवरी माह के जारी कैलेंडर अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समूह चर्चा 'मैं अकेली नहीं हूं' पर व्याख्यान माला आयोजित की गई । साथ ही छात्राओं द्वारा समूह चर्चा के माध्यम से मानसिक तनाव कम करने का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना सोलंकी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने हेतु पौष्टिक आहार 07 से 08 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद, नियमित व्यायाम,योग को बेहद जरूरी बताया। साथ ही तनाव प्रबंधन के लिए ध्यान करें,एवं भावनात्मक सहयोग के लिए परिवार व दोस्तों से बात करें व किसी भी प्रकार की समस्या के लिए महाविद्यालय के परामर्श केंद्र में जाकर संबंधित Guardian Tutor (परामर्शदाता)
प्राध्यापक से चर्चा करने के लिए कहा।
नोडल अधिकारी डॉ. सारिका डुडवे ने छात्राओं को बताया कि Tele - manas सहित हेल्प लाइन का परिसर में प्रमुख प्रदर्शन कर दिया गया है एवं सभी छात्राओं के लिए महाविद्यालय के 07 परामर्शदाता प्राध्यापक नियुक्त कर दिये गए हैं और ऊपरी मंजिल कक्ष क्रमांक 02 में परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है। परामर्श का समय दोपहर 02 बजे से 3 बजे तक रखा गया है। जिसका बोर्ड महाविद्यालय में लगा दिया गया है।
कार्यक्रम में प्रो. विजय कुमार, डॉ. जुवान सिंह चौहान, डॉ. वंदना मंडलोई तथा कैरियर मित्र हीना कवछे,किरण कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

