झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
शा.कन्या महाविद्यालय में इंटरनेट सुरक्षा दिवस मनाया।
छात्राओं को शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज स्वामी विवेकानंद कैरियर एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अंजना सोलंकी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की ।
प्राचार्य डॉ.अंजना सोलंकी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्राएं मजबूत पासवर्ड बनाएऔर समय-समय पर पासवर्ड चेंज करते रहें। अंजान लिंकऔर मैसेज पर क्लिक करने से बचें और अपनी तस्वीरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्राइवेट सेटिंग्स का उपयोग करें।
डॉ.जुवान सिंह चौहान ने साइबर फ्रॉड कॉल की स्थिति में तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करने के लिए कहा।
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सारिका डुडवे के निर्देशन में 10 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर छात्राओं को शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म लॉग आउट दिखाई गई।
प्रो विजय कुमार ने छात्राओं को इंटरनेट की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन लोकप्रियता के चक्कर में युवाओं का निजी जीवन बिखर जाता है और वे भावनात्मक बोझ के शिकार हो जाते हैं। इंटरनेट सुरक्षित दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान किरणकुमारी डोडियार, द्वितीय स्थान लक्ष्मी बामनिया
ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में कैरियर मित्र कु.मैना एवं पूर्वा वसुनिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

