श्री डामोर अजजा मोर्चा के प्रशिक्षण प्रदेश प्रभारी नियुक्त।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
झाबुआ। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पंकजसिंह तेकाम द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र खंडेलवाल की सहमति से मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।
पूर्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर को नया दायित्व सौंपा है। उन्हें मोर्चे का प्रशिक्षण प्रदेश प्रभारी नियुक्त है। इसके साथ ही बहादूर हटीला को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। नियुक्त के बाद दोनों ही पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
शनिवार को कल्याणसिंह डामोर भोपाल से सीधे देवझिरी धाम पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी कर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया। श्री डामोर ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
देवझिरी से वाहनों का काफिला राजगढ़ नाका पहुंचा। यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जय घोष किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्री डामोर का पुष्पमालाओं से स्वागत हुआ। उसके बाद काफिला मेघनगर नाका पहुंचा। यहाँ पूर्व सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
श्री डामोर ने कहा कि नियुक्ति के बाद अब वे जनजाति समाज के उत्थान को लेकर कार्य में तेजी लाएंगे। प्रदेश सरकार की योजना जनजन तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएंगे।
इस नियुक्ति पर श्री डामोर द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष तेकाम, मंत्री निर्मला भूरिया, नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, संगीत सोनी, भानू भूरिया, गुमानसिंह डमोर, मनोहर सेठिया, कलसिंह भाबोर, ओम शर्मा, दौलत भावसार, चुन्नू शर्मा, लक्ष्मणसिंह नायक, विजय चौहान, गौरव खंडेलवाल, राजेश वसूनिया, सोमसिंह सोलंकी आदि का आभार माना है।
स्वागत के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष अंकूर पाठक, सुरभानसिंह गुंडिया, भावेश सोलंकी, जीतेंद्र पंवार, शरमा भूरिया, कमल डमोर, दिलीप भूरिया, मनोहर वैरागी, सौरभ जायसवाल, पवन गरवाल, कपसिंह भूरिया, अभय वाखला, अभय डामोर, पंकज डमोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

