झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
" विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस" पर व्याख्यानमाला का आयोजन!
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय की विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर अंजना सोलंकी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विद्या चौहान, डॉ. प्रीति समदरियां, डॉक्टर लोकेन्द्र सिंह झाला, डॉक्टर रिद्धि माहेश्वरी थे।
व्याख्यान माला का शुभारंभ विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर सारिका डूडवे व अतिथियों ने मां सरस्वती व विवेकानंद जी के चित्र की पूजा व दीप प्रज्वलित कर व्याख्यान माला की ओपचारिक शुरुआत की। विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर सारिका डुडवे ने व्याख्यानमाला के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता डॉक्टर विद्या चौहान ने योग व ध्यान में कैरियर की सम्भावना पर प्रकाश डाला। डॉक्टर प्रीति समदरियां ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉक्टर लोकेन्द्र सिंह झाला ने कहा की भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है योग हमारी जीवन शैली का एक अंग है।
डॉक्टर रिद्धि माहेश्वरी ने योग व ध्यान को अपने दैनिक जीवन में उतारने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅक्टर लोकेन्द्र सिंह झाला ने किया व आभार डॉक्टर सारिका डुडवे ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now