MP बजट 2026-27

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

MP बजट 2026-27
महिला एवं बाल विकास बजट में 26% का ऐतिहासिक उछाल।
झाबुआ को 657 करोड़ की सौगात।

झाबुआ। मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। इस बार विभाग के बजट में 26 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिसे केवल वित्तीय आवंटन नहीं बल्कि प्रदेश की आधी आबादी के जीवन में ठोस परिवर्तन लाने वाला 'संकल्प पत्र' माना जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने इस बजट को समावेशी विकास का रोडमैप बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की माताओं, बहनों और बच्चों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट स्पष्ट करता है कि मध्यप्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को विकास की मुख्यधारा में लाने और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर आदिवासी अंचलों को आधुनिकता से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

झाबुआ को ₹657 करोड़ की 'बड़ी सौगात।
आदिवासी अंचल में बिछेगा सड़कों और पुलों का जाल।
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के विशेष प्रयासों से झाबुआ जिले के लिए यह बजट विकास की नई इबारत लिखने वाला साबित हुआ है। जिले में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 14 बड़े कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनकी कुल लागत ₹657.23 करोड़ है।

झाबुआ में होने वाले प्रमुख विकास कार्य।
राजगढ़-पारा-राणापुर-पिटोल मार्ग: ₹225 करोड़ की लागत से 74.50 किमी लंबा टू-लेन मार्ग बनेगा।
 झाबुआ-रायपुरिया मार्ग (MDR): 34 किमी मार्ग निर्माण के लिए ₹170 करोड़ आवंटित।
 दत्तीगांव फाटे से रायपुरिया: ₹84 करोड़ की लागत से 28.80 किमी टू-लेन मार्ग।
राजगढ़-पिटोल-चंद्रशेखर आजाद नगर: ₹70 करोड़ की लागत से 35.10 किमी मार्ग निर्माण।
माही नदी पर पुलिया: ग्राम धतुरिया से लाबरिया (धार) तक 18 किमी मार्ग और पुल निर्माण (लागत ₹54 करोड़)।
 अन्य पुल एवं मार्ग: थांदला-लिमड़ी मार्ग, भगोर-पेटलावद मार्ग और माछलिया-मृगारूंडी मार्ग पर भी नए पुलों और सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

"यह जनता का बजट है। हमने 2027 तक लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने का अपना वादा दोहराया है। कृषि से लेकर महिला सुरक्षा तक, यह बजट एमपी के विकास का रोडमैप है।" 
 निर्मला भूरिया, मंत्री, महिला एवं बाल विकास

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

News Editor

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है । समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है । राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं । झाबुआ 24 के प्रधान संपादक है.

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.