दो दिवसीय इंटीग्रेटेड लर्निंग सेमिनार सम्पन्न।

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

रोटरी क्लब द्वारा दो दिवसीय इंटीग्रेटेड लर्निंग सेमिनार सम्पन्न।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा ; झाबुआ क्लब सेवा का पर्याय है।

झाबुआ। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के प्रेसिडेंट्स इलेक्ट लर्निंग सेमिनार, सेक्रेटरीज इलेक्ट लर्निंग सेमिनार, ग्रांट मैनेजमेंट सेमिनार एवं डिस्ट्रिक्ट टीम लर्निंग सेमिनार को एक साथ समाहित करते हुए इंटीग्रेटेड लर्निंग सेमिनार (आईएलएस)का आयोजन रीजन-वाइज किया जा रहा है। इसी क्रम में रीजन-1 का सेमिनार 21-22 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब द्वारा इवेंट मैनेजमेंट चेयरमैन रोटे. उमंग सक्सेना रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. कार्तिक नीमा, वर्तमान अध्यक्ष रोटे. मनोज पाठक, आगामी अध्यक्ष रोटे. अंकित गुप्ता, सचिव रोटे. अनु भाभोर, पद्मजा सक्सेना, यशवंत भंडारी एवं इदरीस बोहरा द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया।

सेमिनार में रीजन-1 के गुजरात एवं मध्यप्रदेश के 11 रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। रोटरी के विभिन्न प्रकल्पों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी देने के लिए 18 अनुभवी वक्ताओं को आमंत्रित किया गया था। सेमिनार का उद्देश्य पारंपरिक प्रशिक्षण पद्धति से आगे बढ़कर एक संवादात्मक एवं सहभागी मॉडल के माध्यम से क्लबों को अधिक प्रभावी नेतृत्व एवं कार्यपद्धति के लिए तैयार करना रहा।

सेमिनार के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में आरआईडी 3060 के डिजीई रोटे. निलेश शाह एवं प्रथम महिला श्रीमती श्रेया शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर संवादात्मक शैली में चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही क्लबों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, उपलब्ध अवसरों एवं संभावनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

सेमिनार के दौरान सेवा प्रकल्प, सामुदायिक सेवा, पब्लिक इमेज, सदस्यता वृद्धि, रोटरैक्ट एवं इंटरैक्ट क्लबों की भूमिका तथा रोटरी फाउंडेशन में योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव और विचार साझा किए।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. संस्कार कोठारी ने कहा कि “झाबुआ क्लब सेवा का पर्याय है और इस प्रकार के आयोजन रोटरी की कार्यशैली को नई दिशा देते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए रोटरी क्लब झाबुआ एवं पूरी टीम की सराहना की।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

News Editor

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है । समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है । राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं । झाबुआ 24 के प्रधान संपादक है.

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.