झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
बसंत कॉलोनी गरबा मंडल में पहुँची मंत्री सुश्री भूरिया ने कि माता रानी की आरती।
झाबुआ। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने नवरात्रि उत्सव में नगर के मध्य स्थित बसंत कॉलोनी गरबा मंडल पहुँचकर माता रानी की आरती की। सुश्री भूरिया का स्वागत वार्ड पार्षद इंजीनियर पंडित महेंद्र तिवारी सहित रहवासियों ने किया।
गरबा मंडल द्वारा आयोजित समारोह में मंत्री सुश्री भूरिया ने आरती की। इसके बाद वार्ड पार्षद इंजी.पं.महेंद्र तिवारी ने पगड़ी पहनाकर सुश्री भूरिया का स्वागत किया। इसके साथ ही श्रीमति जया तिवारी एवं वार्ड की सभी नारी शक्ति ने स्वागत कर उपहार देकर सभी महिलाओं के साथ गरबा मैं सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री अंकुर पाठक मंडल अध्यक्ष,श्री राज थापा, मंडल महामंत्री, श्री स्वीट गोस्वामी मंडल मंत्री, श्री नरेंद्र मारू, श्री सुनिल हिंडोलिया, श्री अरुण अरोरा, श्री विजय अरोरा, श्री राकेश गुप्ता, श्री हसमुख शाह, श्री मनोज बाबेल, श्री संजय चौहान, श्री प्रमोद भंडारी, श्री फतेसिंह वसुनिया, श्री दिनेश बैरागी, श्री प्रियंक तिवारी, श्रीमति शान्ति बेन वसुनिया, सुश्री किरण बारिया, श्रीमति योगिता मारु, श्रीमति शिला चौहान, श्रीमति बबली थापा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद जायसवाल ने किया, आभार पं. महेंद्र तिवारी ने माना।