विधायक डाॅ. भूरिया ने किया औचक निरीक्षण।

MLA Dr. Bhuria did a surprise inspection.

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

पीएमश्री स्कूल का विधायक डाॅ. भूरिया ने किया औचक निरीक्षण।

मध्यान भोजन में खाई कच्ची रोटियां।

ताला लगाकर लेब को किया सील।

झाबुआ। पीएमश्री हाययर सेकेण्डरी स्कूल रातीतलाई का विधायक डाॅ. विक्रांत भूरिया ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा पूरे परिसर व लैब का निरीक्षण भी किया गया साथ ही बच्चों से भी चर्चा की गई। मध्यान भोजन का निरीक्षण कर बच्चों के साथ भोजन किया जो गुणवत्ता हीन था।
मध्यान भोजन मीनू अनुसार नहीं।
मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया तथा बच्चों के साथ भोजन करने पर पाया गया कि भोजन मीनू अनुसार नहीं था। साथ ही रोटीयां कच्ची पाई गई। रसोयन को तीन माह से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ। 
लेब को किया सील।
इलेक्ट्रॉनिक लेब में आग लगने से वह बन्द कर दी गई। अन्य लेब के तालों में जंग लगा हुआ पाया। ताले खुल ही नहीं पाये। बहुत समय से लेब का उपयोग नहीं हुआ। इस पर विधायक भूरीया द्वारा अपने हस्ताक्षर से लेब के ताले को अपने हस्ताक्षर से सील किया गया।
कक्षा में क्षमता से अधिक बच्चे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर युवा कांग्रेस  प्रवक्ता लोकेन्द्र बिलवाल ने बताया कि पीएमश्री रातीतताई स्कूल का विधायक श्री भूरिया द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि जिस कक्षा में 40 बच्चों के बैठने की व्यवस्था थी वहां 85 बच्चे बैठे हुए थे। संस्था में  बने टायलेट पर ताला लगाकर बन्द किया गया था। संस्था की लायब्रेरी में वर्ष 2007 के पूर्व की प्रतियोगिता परीक्षा सम्बंधी किताबें थी लेकिन नवीन ज्ञानवर्धन कोई पुस्तके नहीं थी। 
शिक्षक अनुपस्थित।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के स्कुल से अनुपस्थित रहने एवं खेल शिक्षक अन्य स्थान पर सेवा दे रहे है तथा खेल सामग्री भी प्राप्त नहीं हो रही इस तरह की जानकारी भी सामने आई। 

डाॅ. भूरिया द्वारा छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया कुल 48 बेड होकर उसमें 100 बच्चे रह रहे है। छात्रावास के टायलेट भी हाॅस्टल से बहार बने हुए है। पीने के पानी की एक वाटर फिल्टर लगा हुआ है वह भी अपर्याप्त है। 

डाॅ भूरिया ने बताया कि संस्था की कमी के बारे विस्तृत रूप से कलेक्टर एवं आदिवासी जनजाति विकास कार्यालय  को अवगत कराया जावेगा तथा संस्था में जो कमी है उसे दूर करने की कार्यवाही की जावेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी हेमेन्द्र कटारा, वसीम सैयद, विशाल राठौड, जितेन्द्र शाह, भालू मावी एवं संस्था प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र सिसौदिया निरीक्षण के दौरान उपस्थित थें।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

News Editor

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है । समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है । राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं । झाबुआ 24 के प्रधान संपादक है.

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.