झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई फसल का अवलोकन।
राजस्व, कृषि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधी द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया।
झाबुआ। बीते दिनों असामयिक वर्षा से पेटलावद विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामो मे रबी मौसम की फसलें प्रभावित होने की सुचना पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तर से उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला एन.एस. रावत, सहायक संचालक उद्यानिकी बहादुर सिंह चौहान, सहायक संचालक कृषि एस.एस. रावत, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधी रूपाल शुक्ला तथा पेटलावद विकासखण्ड के तहसीलदार अनिल बघेल, नायब तहसीलदार विजेन्द्र कटारे द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावित फसल का अवलोकन किया गया।
उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम बोलासा का भ्रमण कर कृषक देवीलाल पिता कालुराम, हेमराज पिता कालुराम, मनोहरलाल पिता किशनलाल, रामेश्वर पिता नाथू कलजी पिता कलिया, लालजी पिता गलिया, मोतीलाल पिता किशन, गेन्दालाल पिता प्रेमचंद, जगदीश पिता भीमाजी, आशाराम पिता भीमाजी, महेश पिता भीमाजी, लक्ष्मण पिता भीमाजी, रामजी पिता भीमाजी ग्राम कानाकुआ के कृषक श्री नरेन्द्रदास बैरागी, मांगीलाल पिता मोतीलाल व ग्राम गरवाखेडी के कृषक भंवरलाल पिता पुंजाजी पटेल तथा बनी के कृषक राधेश्याम पिता डुंगाजी के खेतों में गेहू की खडी फसल जो तेज हवा व ओलावृष्टि से कही कही, पेचेस में प्रभावित देखी गई।
उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि फसल अवलोकन के दौरान मौके पर उपस्थित कृषकगणों को बताया गया है कि गठित सर्वे दल द्वारा प्रभावित फसलो का निरंतर सर्वे कार्य प्रचलित है। प्रभावित फसलो का सर्वे कार्य पुर्ण होने के उपरांत ही प्रभावित फसल क्षति के आंकलन के आधार पर आगामी कार्यवाही संभावित है।
इस दौरान पटवारी मनोहर डावर, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.एस.मुवेल एवं मैदानी कृषि विस्तार अधिकारी
तारसिंह मुणिया, अमरसिंह हटीला, बलवन्त मावी, छगन भाबर, प्रकाश देवल भी उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

