झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
मंत्री सुश्री भूरिया के प्रयास।
पेटलावद क्षेत्र में दो करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य स्वीकृत।
झाबुआ। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री व पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया के विशेष प्रयासों से पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 94 लाख 72 हजार के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए है। यह निर्माण कार्य जनता के लिए महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है।
पेटलावद विधानसभा की ग्राम पंचायत अनंतखेड़ी में बीटी रोड सह स्लेब कल्वर्ट निर्माण, सुवापाट से रायपुरिया पेटलावद मार्ग पेट्रोल पंप तक एवं ग्राम पंचायत डोकरवानी में जनपद पंचायत रामा में स्लेब कल्वर्ट निर्माण, डोकरवानी से अमलवानी तक एप्रोच रोड की स्वीकृति हुई है।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय मप्र के प्रमुख अभियंता केसी ध्रुवकर ने पत्र जारी कर प्रदेश के अनेक जिलों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की जानकारी दी है। जिसमें जिले के पेटलावद विधानसभा की ग्राम पंचायत अनंतखेड़ी में बीटी रोड निर्माण की स्वीकृति 29 अगस्त को जारी होकर कुल लागत 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार रूपए है।
पेटलावद की ही ग्राम पंचायत डोकरवानी में स्वीकृत एप्रोच रोड भी 29 अगस्त को स्वीकृत होकर इसकी लागत 1 करोड़ 54 लाख 25 हजार रूपए है।
मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि दोनो ही ग्राम पंचायतों में यह कार्य जल्द ही प्राथमिकता से शुरू करवाए जाएंगे। जिससे पेटलावद जनपद एवं ग्राम पंचायत की जनता को सुविधा मिलेगी।
विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सुश्री भूरिया ने बताया कि प्रदेश एवं झाबुआ जिले में जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश विकास तथा प्रगति की ओर लगातार अग्रसर हो। सुश्री भूरिया के उक्त प्रयासों की पेटलावद क्षेत्र की जनता ने सराहना करते हुए इस हेतु उनका आभार माना है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now