रतलाम लोकसभा चुनाव परिणाम।

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

कांग्रेस के कांतिलाल को भाजपा की अनीता ने हराया।

भाजपाईयों ने मनाया जश्न, निकाला विजय जुलूस।

झाबुआ। रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनीता नागरसिंह चौहान भारी मतों से जीत गई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को 2 लाख 7 हजार 232 मतों से हरा दिया है। भाजपा उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाते हुए मतगणना केन्द्र से विजय जुलूस निकाला गया। 

स्थानीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज पर मतगणना हुई। प्रातः 8 बजे डाक मत पत्रो की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम मशीनों से झाबुआ, थांदला और पेटलावद विधानसभा के वोटों की गिनती दोपहर बाद तक चलती रही। मतों की गिनती में भाजपा उम्मीदवार अनीता नागरसिंह चौहान ने बढत बनाना शुरू की जो अंतिम राउंड तक चलती रही। 
इन्हें मिले इतने वोट।
रतलाम लोकसभा सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मतों की गणना में डाक मतपत्रों सहित भाजपा उम्मीदवार अनीता नागर सिंह चौहान को 7 लाख 95 हजार 863 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को 5 लाख 88 हजार 631 वोट मिले। रामचंद्र सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी को 15 हजार 172 वोट मिले। उदेसिंह मचार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) को 3 हजार 796 वोट मिलें। इंजीनियर बालूसिंह गामड, भारत आदिवासी पार्टी को 52 हजार 759 वोट मिले। मोहनसिंह निंगवाल, भारतीय सामाजिक पार्टी को 4 हजार 507 वोट मिले। शीतल बारेला, अखंड भारत साम्राज्य पार्टी को 3 हजार 930 वोट मिले। कसना राणा पारगी, निर्दलीय को 7 हजार 316 वोट मिले। रामेश्वर सिंगार, निर्दलीय को 4 हजार 607 वोट मिले। रंगला कलेश, निर्दलीय को 7 हजार 335 वोट मिले। सुमित्रा मेडा, निर्दलीय को 6 हजार 930 वोट मिले। सुरज भाभर, निर्दलीय, को 10 हजार 62 वोट मिले। जब की नोटा का बटन 31 हजार 735 मतदाताओं ने दबाया। 
विकास ही हमारा लक्ष्य है।
जीत के करीब पहुंचने की जानकारी के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान, प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, संगठन की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, समाजसेवी ब्रजेन्द्र चुन्नू शर्मा मतगणना केन्द्र पर पहुंचे। मतगणना केन्द्र पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने श्रीमती चौहान को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र लेने के बाद अनीता नागरसिंह चैहान ने कहा की यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के मतदाताओं की जीत है। क्षेत्र का विकास हमारा लक्ष्य है। हमनें जनता से जो वादे किए थे उन्हें हम पुरा करेंगे। 
भव्य विजय जुलूस निकला!
जीत की घोषणा के साथ ही भाजपाईयों ने अनीता नागरसिंह चौहान का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और मिठाईयां बांटी। ढोल ढमाकों के साथ यहां से विजय जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। स्थानीय राजगढ नाके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। जुलूस में खुले वाहन पर सवार श्रीमती चौहान, मंत्री नागरसिंह चौहान, निर्मला भूरिया, संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, किशोर शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, मोजुद थे। भारी बहुमत से जीत दिलाने और समर्थन देने के लिए जनता का अभिवादन कर आभार माना। 
यह भी थे जुलूस में।  
जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, शैलेष दुबें, ओम शर्मा, प्रवीण सुराणा, विश्वास सोनी, अजय पोरवाल, अंकुर पाठक, भूपेश सिंगोड, सत्येन्द्र यादव, गोरव खंडेलवाल, ईरशाद कुरैशी, कल्याण सिंह डामोर, कमलेश दातला, बिट्टू सिंगार, सोम सिंह सोलंकी, ओ.पी. राय, बबलु सकलेचा सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। 
 
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

News Editor

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है । समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है । राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं । झाबुआ 24 के प्रधान संपादक है.

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.