झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
पूर्व विधायक स्व. बिलवाल की स्मृति में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।
प्रतियोगिता में 50 टीमें होंगी शामिल।
महिला व पुरुष टीमें होंगी मैदान में।
झाबुआ। अपराजित योद्धा कहे जाने वाले झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.शांतिलाल बिलवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर रात्रिकाली कबड्डी प्रतियोगिता राजगढ़ नाका स्थित गरबा मैदान पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति द्वारा एक बैठक में सदस्यों को दायित्व सौपे गए।
समिति के श्री देवराज बिलवाल ने बताया कि आयोजन में जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों की लगभग 50 टीमें भाग लेगी। पुरूष व महिला वर्ग की इस स्पर्धा के दौरान कई आकर्षक पुरूस्कार दिए जाएंगे। विजेता, उप विजेताओं को नगद व शील्ड प्रदान की जाएगी। आयोजन को लेकर देवराज शांतिलाल बिलवाल मित्र मंडल द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजन दूधिया रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों को अलग-अलग जवाबदारियां सौंप दी गई है।
कई आकर्षक पुरूस्कार होंगे।
समिति के वरिष्ठ शैलेष दुबे ने बताया कि पुरूष वर्ग में प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रुपये देवराज बिलवाल मित्र मंडल की ओर से दिया जा रहा है। द्वितीय पुरूस्कार 11 हजार रुपये बिट्टू यादव के सौजन्य से रहेगा। तृतीय पुरूस्कार 3 हजार 100 रुपये सुरभान गुंडिया की ओर से प्रदान किया जाएगा। वहीं चतुर्थ पुरूस्कार 2 हजार 100 रुपये राकेश डामोर की ओर से भेंट किया जाएगा।
इसी तरह महिला वर्ग के लिए प्रथम पुरूस्कार 5 हजार 555 रुपये मांगीलाल भूरिया की ओर से होगा। द्वितीय पुरूस्कार 2 हजार 222 रुपये मड़िया, रमेश व माना भाई की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ डिफेन्डर, सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरूस्कार अभय वाखला दिया जाएगा। पुरूस्कार की इस कड़ी में अनुशासित एक टीम को भी पुरूस्कृत करेंगे। खिलाड़ियों की भोजन की व्यवस्था बिलवाल मित्र मंडल राणापुर की ओर से प्रदान की जा रही है।
दायित्व सौंपे गए।
समिति के उदय बिलवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। सभी समिति के सदस्यों को व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व सौंपे गए है। इस वर्ष जिले के अलावा जोबट, धार, दत्तीगांव, महू, टांडा, इंदौर, रिंगनोद, कुशलगढ़, आलीराजपुर जैसे क्षेत्रों से टीमें भाग लेने आ रही है। सभी आयोजन दूधिया रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। प्रो-कबड्डी के सारे नियम लागू रहेंगे। समिति का निर्णय अंतिम मान्य होगा।
सबका सहयोग लिया जा रहा है।
पूर्व विधायक बिलवाल जन-जन के नेता माने जाते थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख आज भी किया जाता है। पिछले दो वर्षों से उनकी स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता रात्रिकालीन होने से आयोजन स्थल पर अच्छी खासी भीड़ बनी रहती है। इस आयोजन में पंडित महेंद्र तिवारी, बिट्टू सिंगार, हरू भूरिया, बहादूर हटीला, अर्जून चौहान, संदीप पाल, पवन गरवाल, दिलीप भूरिया, अमजद खान, दिनेश भूरिया, जगत शर्मा, लालसिंह अनारे, राकेश भूरिया, संतोष परमार, दिनेश डूडवे, नरेश पुरोहित, मेजिया कटारा, शर्मा भूरिया, कमलेश डामोर, पंकज डामोर, गुलाब भूरिया, बंटी अहोरिया, लाला गुंडिया सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहेगा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now


