भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता 

मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओ और महिलाओं को समर्पित- केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 01 फरवरी को जो बजट पेश किया गया है, वह गरीब किसान, युवाओं और महिला वर्ग को ध्यान में रख कर बनाया गया है। बजट में किसी भी नये करो की बढ़ोतरी नही की गई है। कुल मिलाकर वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2047 के प्रधानमंत्री मोदी के विजन विकसीत भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है।

उक्त बात महिला एवं बालविकास मंत्री निर्मला भूरिया ने आज आलीराजपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान केबिनेट मंत्री नागरसिंह चोहान, सांसद अनिता चोहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

सुश्री भूरिया ने कहा की इस वर्ष का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार का केन्द्रीय बजट जनकल्याण की प्रधानता को लेकर प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सुधारो को प्रमुखता दी गई है। 

उन्होने कहा की केन्द्रीय बजट में भारत के हर नागरिक की आकांक्षाओ को ध्यान में रख कर वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण ने 9 वी बार बजट प्रस्तुत किया है। जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग सहित दिव्यागो एवं उद्योगो के सशक्तीकरण को लेकर दिशा दिखलाता है।

मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा की यह बजट विकसीत भारत के संकल्प को ठोस आधार देते हुए वर्ष 2047 में विश्व की सबसे बडी अर्थ व्यवस्था के लिए रोड मेप प्रस्तुत करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा महिलाओ के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार में महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारो में नही है बल्की हमारी नियत एवं निती का हिस्सा है, ओर इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओ की गरीमा, सुरक्षा, स्वरोजगार एवं नेतृत्वक्षमता को बडाने के लिए बजट में कई प्रावधान किए है। कुल मिलाकर यह बजट विकसीत भारत की संकल्पना को साकार कर भारत के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री मोटू शाह, रिकेश तंवर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्दा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता नगर मंण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, अभिषेक गेहलोत, दिपक परिहार, संदीप राही द्वारा केबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

News Editor

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है । समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है । राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं । झाबुआ 24 के प्रधान संपादक है.

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.