झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।
दूसरों को खूबसूरत बनाएं और अपने रोजगार के अवसर प्राप्त करें तथा आत्मनिर्भर बने - डॉ. सिन्हा
झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा सॉफ्ट कंपोनेंट 3) के अंतर्गत उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा छात्राओं के लिए 10 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. जे. सी. सिन्हा द्वारा की गई। कार्यक्रम की सार्थकता के बारे में डॉ. जे. सी. सिन्हा ने छात्राओं को कहा कि तन भी सुंदर, मन भी सुंदर होना चाहिए क्यों कि आजकल हर कोई सुंदर और खूबसूरत बनना चाहता है । साथ ही उन्होंने इस ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण को खूबसूरत प्रशिक्षण की उपमा से संबोधित किया और बताया कि हर व्यक्ति अपने आप में खूबसूरत होता है यह देखने वाले के नजरिये पर निर्भर करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं अपने आप को और दूसरों को खूबसूरत बनाएं और अपने रोजगार के अवसर प्राप्त करें तथा आत्मनिर्भर बने ।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ संजू गांधी ने छात्राओं को इस प्रशिक्षण के द्वारा रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा श्री कैलाश विश्वकर्मा द्वारा दी गई। ब्यूटी पार्लर कार्यक्रम की प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति अरोड़ा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण एक व्यापक प्रशिक्षण है जिसमें स्किन केयर के साथ-साथ मेहंदी, हेयर स्टाइल, साड़ी ड्रेपिंग, ईयर लॉबिंग, नेल आर्ट भी सम्मिलित है । इस प्रशिक्षण को सीख कर छात्राएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और आर्थिक रूप से अपने आप को आत्मनिर्भर बन सकती हैं। ब्राइडल मेकअप करके एक दिन में 40000 से ₹50000 तक आय प्राप्त कर सकते हैं।
उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जे. एस. भूरिया, श्री कैलाश विश्वकर्मा सेडमैप समन्वयक, डॉ. रीना गणावा, डॉ. बी. एल डावर , डॉ. सरदार सिंह डुडवे, डॉ मुकेश डामोर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक डॉ. रीता गणावा, सह संयोजक डॉ. मनीषा सिसोदिया, डॉ जूली जैन,सदस्य श्री पावर सिंह मेडा, राजेश चौहान, विद्यार्थी खुशबू भूरिया, रितु , रानी, रिया चौहान, मीनाक्षी राठौर, रवीना भूरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीता गणावा ने किया आभार सहसंयोजक डॉ मनीषा सिसोदिया ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

