झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
श्री राधाकृष्ण सरकार पर जलझूलनी डोल ग्यारस महोत्सव सम्पन्न।
नगर में निकाली शोभा यात्रा।
झाबुआ। राजवाडा चौक स्थित अतिप्राचीन श्रीराधाकृष्ण सरकार मंदिर पर बुधवार को जलझूलनी डोल ग्यारस महोत्सव मनाया गया।
मंदिर के मंहत अजय बैरागी, मनीष बैरागी ने बताया की सकल हिंदु समाज का गौरवशाली पर्व डोल ग्यारस धार्मिक आयोजन में भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण कि चलित प्रतिमाओ का प्रातः केशर चंदन जलाअभिषेक मंत्रोउच्चार के साथ पुजन किया गया।
तुलसी सेवा समिति प्रमुख श्रीमती देविका बैरागी सदस्य श्रीमती निशा बैरागी, श्रीमती कविता बैरागी, श्रीमती कृष्णा सोनी, श्रीमती दिपा सोनी ने माता यशोदा का जलवा पुजन किया जो भगवान श्रीकृष्ण जन्म के 11 दिन बाद आता है।
सायं पांच बजे नगर की धर्म प्रेमी जनता के साथ नगर के मुख्य मार्ग से भगवान लड्डू गोपाल को पालकी में बिठाकर शोभायात्रा निकाली गई , जो शहर के बहादुर सागर तालाब पहुंच कर जल स्थान व आरती के बाद पुन मंदिर लाई गई। डोल यात्रा में नगर के भक्तजन मिलकर नृत्यगान करते चल रहे थे।
मंहत श्री मनीष बैरागी ने बताया की डोल ग्यारस केवल एक व्रत नहीं बल्कि आस्था, उत्सव ओर भक्ति का प्रतीक है। इस दिन भगवान विष्णु ओर श्रीकृष्ण की पूजा कर तथा उपवास रखकर भक्तजन सुख शंति ओर समृद्वि की कामना करते है।
मंहत अजय बैरागी की तपस्वी माता श्रीमती देविका बैरागी ने डोल ग्यारस को परिवर्तिनी एकादशी के बारे में बताया कि सनातन धर्म कि हिंदू मान्यता अनुसार इस दिन माता यशोदा ने बालक श्रीकृष्ण का जलवा पूवन किया था ओर भगवान श्री कृष्ण के वस्त्र धोये थे। इसलिए इस एकादशी को डोल ग्यारस भी कहते है। इस व्रत के प्रभाव से पापो का नाश होता है और जीवन में सुख समृद्वि आती है।
आयोजन को सफल बनाने श्रीमती देविका बैरागी, श्रीमती
निशा बैरागी, श्रीमती कविता मनीष बैरागी, श्रीमती कृष्णा मदनलाल सोनी,श्रीमती दिपा अजय सोनी,श्रीमती मंजुला सिसौदिया, श्रीमती सीमा सचिन सिसौदिया, श्रीमती दिपशिखा विनित तिवारी,श्रीमती कृष्णा तिवारी, श्रीमती अंजु प्रमोद सोनी, श्रीमती राजकुमारी गोपाल सोनी, श्रीमती स्वीटी मनीष सोनी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now