झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
"हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान"
पी.एम.श्री विद्यालय में पूर्व प्राचार्य ने दिलाई शपथ।
झाबुआ।अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ एवं म. प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर आज एक सितंबर को एकीकृत पी.एम.श्री विद्यालय रातितलाई झाबुआ पर " हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान " के तहत विद्यालयिन छात्रों एवं शिक्षकों को पांच संकल्पों की शपथ तथा पोस्टर का विमोचन किया गया है। आयोजन के मुख्य अतिथि सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य श्री मनोज खाबिया थे।
शिक्षक संघ के पदाधिकारी मुकेश जोशी ने इस अभियान के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा बताया की यह आयोजन आज सम्पूर्ण भारत मे लगभग 5 लाख विद्यालयों मे आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि मनोज खाबिया ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को उनकी भूमिका के बारे मे बताते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा लक्षित पांच संकल्पों की शपथ दिलाई गयी।
स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य अरुण मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक त्रिवेदी ने किया।
इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टॉफ तथा शिक्षक संघ के तहसील, विकास खंड व नगर इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now