झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन।
कु.विधि परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई।
स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पूजा बघेल ने खेल दिवस के महत्व को समझाया। क्रीड़ा अधिकारी श्री कोमल बारिया ने बताया कि किस तरह मेजर ध्यानचंद की प्रतिभा देखकर हिटलर भी चकित रह गए थे।
प्राचार्य श्री उछावर ने जीवन में खेलों का महत्व बताते हुए मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियां बताई और प्रतियोगियों को शुभकामना देकर प्रतियोगिता शुरू करवाई।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेंडीया ने खेल के नियम बताकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ. भूर सिंह निंगवाल, प्रो. भारती जमरा, डॉ.प्रियंका डुडवे, प्रो. जितेंद्र कौरव उपस्थित रहे। आभार प्रो . प्रगति ने मिमरोट ने माना।
शतरंज प्रतियोगी में महाविद्यालय के विद्यार्थी संदेश डामोर, सत्यम भाबर, विधि परमार, जेनिफर,अभिषेक भाबोर, ईशान डामोर, पुष्कर कमेडिया, राजू बामणिया ने भाग लिया। कु.विधि परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे संस्था व विद्यर्थियों ने बधाई दी।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now