झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
17 करोड की निविदा मामले में कलेक्टर की कार्रवाही!
जनजातीय कार्य विभाग में कर्मचारी निलंबित, अधिकारी को नोटिस!
झाबुआ। जनजातीय कार्य विभाग के एक मामले मे कलेक्टर ने त्वरित और सख्त कार्रवाही करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर की इस कार्रवाही से विभाग में हडकंप है, वहीं कलेक्टर की इस कार्रवाही पर ठेकेदारो ने संतोष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि झाबुआ 24 ने 30 दिसंबर को (17 करोड के निर्माण कार्य की निविदा में पारदर्शिता की कमी) शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की। और अनियमितता सामने आने पर कलेक्टर नेहा मीना ने यह कार्रवाही की है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार जनजातीय कार्य विभाग में संचालित विभागीय शैक्षणिक/आवासीय संस्थाओं के स्वीकृत भवन निर्माण एवं संधारण मरम्मत कार्यो के लिए सम्पादित किये जाने वाले निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया में समिति गठन आदेश 27 दिसम्बर जारी होने से पूर्व ही 23 दिसम्बर 2024 को निविदा विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी। जो गंभीर अनियमितता की परिधि में आने के कारण राजेश भावसार, सहायक ग्रेड - 2 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री भावसार का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय तय किया गया है। इसी मामले में सहायक आयुक्त निशा मेहरा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कि गई कार्रवाही से जनजातीय कार्य विभाग में हडकम्प मचा हुआ है। कई ठेकेदारो ने कलेक्टर की कार्रवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि विभाग द्वारा ऑनलाईन निविदा की बिड में जो कमीयां है उसमें सुधार किया जाएगा, जिससे प्रदेश के अन्य जिलो के निविदाकारों (ठेकेदारो) को इस संबंध में जानकारी के लिए झाबुआ नहीं आना पडेगा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

