झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
पीएमश्री शा. बालक उमावि में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित।
आप मन लगाकर मेहनत करें, शासन आपको हर तरह की सुविधायें प्रदान कर रहा है - भानु भूरिया
झाबुआ। पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई पर सोमवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने की। विशेष अतिथि वार्ड क्र. 10 के क्षेत्रीय पार्षद पंडित महेंद्र तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हरू भूरिया, मंडल महामंत्री देवझरी मेजिया कटारा व नगर भाजपा मंत्री स्वीट गोस्वामी थे।
अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया गया। विशेष अतिथि श्री तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए अच्छी संगति में रहने की समझाइश दी।
श्री यादव ने कहा कि वह स्वयं इसी संस्था में अध्ययन कर चुके हैं। उन्होंने अपनी समय की कुछ यादों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि तब और अब में संस्था ने काफी उन्नति व विकास किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सिंगार ने विद्यालय की समस्याओं लाइट व सफाई आदि करवाने का आश्वासन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अनुशासन में रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा छात्र हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा निशुल्क उच्च शिक्षा की जानकारी दी।
उन्होंने कहा की आप मन लगाकर मेहनत करें, शासन आपको हर तरह की सुविधाये प्रदान कर रहा है, और आगे भीं करेगा।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश जोशी ने किया। प्राचार्य अरुण मिश्रा ने आभार माना। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now