भाजपा जिलाध्यक्ष की रायशुमारी!
अभिमत के आधार पर प्रदेश जो तय करेगा, वही जिलाध्यक्ष होगा!
झाबुआ। भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आज स्थानीय सर्किट हाउस पर निर्वाचन अधिकारी पंकज जोशी, पर्यवेक्षक सत्येन्द्र भूषण सिंह की मोजूदगी में रायशुमारी की गई। जिलाध्यक्ष के दावेदारों के साथ ही प्रदेश व जिले के पदाधिकारी भी मोजुद थे।
रायशुमारी से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक श्री सिंह ने कहा की जिले में इतने वरिष्ठ कार्यकर्ता है, इससे लगता है कि झाबुआ जिले में पार्टी का काम बहुत अच्छा है। संगठन पर्व के अंतर्गत आज निर्वाचन प्रक्रिया जिलाध्यक्ष की सम्पन्न कराने आए है। इसके बाद प्रदेश जो तय करेगा आप सबके अभिमत के आधार पर जो सब कार्यकर्ता मिलकर स्वीकार करते है, उसके नेतृत्व में जिला काम करता है।
दोपहर लगभग 11 बजे से सर्किट हाउस पर जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों सहित रायशुमारी में शामिल होने वाले पदाधिकारी पहुंचने लग गए थे। निर्वाचन अधिकारी श्री जोशी एवं पर्यवेक्षक श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को रायशुमारी को लेकर जानकारी दी। इसके बाद बंद कमरे में जिलाध्यक्ष के नाम लिखवाकर लिए गए। जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामों में एक महिला का नाम आवश्यक रूप से लिया गया।
रायशुमारी की प्रक्रिया लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक तक चली। इस दौरान जिलाध्यक्ष के दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करवाने के लिए अपने पक्ष में नाम दिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं से आग्रह करते देखे गए।
यह थे मोजुद।
पेटलावद विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व सांसद श्री डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, महामंत्री गौरव खंडेलवाल, सोमसिंह सोलंकी, कृष्णपालसिंह गंगाखेडी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, ओम शर्मा, मनोहर सेठिया, लक्ष्मण सिंह नायक, श्री मोटापाला, दौलत भावसार, मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, बबलु सकलेचा, नगर पालिका अध्यक्ष कविता शैलेन्द्र सिंगार, बिट्टू सिंगार , कमलेश दातला , मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोजुद थे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

