झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
दस दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।
प्रशिक्षणार्थियो को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान पीएम उषा सॉफ्ट कंपोनेंट 3 के अंतर्गत उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ जे सी सिन्हा द्वारा की गई।
डॉ. जे. सी. सिन्हा ने कहा कि तन भी सुंदर, मन भी सुंदर और बने जीवन सुंदर। आपने इस उद्धरण से यह प्रेरणा दी कि व्यक्ति अपने तन के साथ-साथ अपने मन को भी सुंदर बनाएं और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े । साथ ही आपने छात्राओं को यह प्रेरणा दी कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं अपने आप को और दूसरों को खूबसूरत बनाएं और अपने रोजगार के अवसर प्राप्त करें तथा आत्मनिर्भर बने ।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ संजू गांधी ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया कि इस प्रशिक्षण के द्वारा आप स्वरोजगार कर अपने भविष्य को संवार सकते हैं।
ब्यूटी पार्लर कार्यक्रम की प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति अरोड़ा ने छात्राओं की सराहना करते हुए बताया कि सभी छात्राओं ने इस प्रशिक्षण को पूरी लगन और मेहनत के साथ सीखा और आज के दौर में हमेशा ही सुंदर और स्टाइलिश रहने के नए और आधुनिक पैटर्न को सीखने के टिप्स प्राप्त किए। आपने छात्राओं को आइब्रो, फेशियल, हेयर स्टाइल, हेयर कटिंग, वैक्सिंग, मेहंदी मेकअप, घरेलू उत्पादों के साथ विभिन्न प्रकार के ब्यूटी पार्लर संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस प्रशिक्षण को छात्राओं ने बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ सीखा तथा यह फैसला किया कि वह अपने दैनिक जीवन में इसे अपनाएंगी और अपने रोजगार के अवसर को बढ़ाने में इससे मदद भी लेंगे। करिश्मा पांचाल तथा रीना भूरिया ने प्रशिक्षण का फीडबैक प्रदान किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने स्वयं का मेकअप कर आधुनिक और पारंपरिक वेशभूषा के साथ रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्रों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
डॉ. वी. एस. मेडा पी. एम. उषा प्रभारी, श्री कैलाश विश्वकर्मा सेडमैप समन्वयक , डॉ कुंवर सिंह चौहान,डॉ. रीना गणावा, डॉ अंजना ठाकुर , डॉ सुनील सिकरवार, डॉ रवि विश्वकर्मा , डॉ किरण मोरी , डॉ शिवानी, डॉ प्रियंका भटेवरा, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक डॉ. रीता गणावा, सहसंयोजक डॉ मनीषा सिसोदिया, डॉ जूली जैन,श्री पावर सिंह मेडा, राजेश चौहान विद्यार्थी खुशबू भूरिया, कृतिका , भक्ति कोठारी, रिया चौहान, प्रियंका हीहोर, नीति उपाध्याय, अल्फिया , दीपिका, यात्री, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन खुशबू भूरिया ने किया आभार कृतिका खंडेलवाल ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now

