झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
कन्या महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया।
नव प्रवेशित छात्राओं का किया स्वागत।
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कटारा ने की।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के स्टाफ तथा नव प्रवेशित छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ दिनेश कटारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम आप सभी नव प्रवेशित छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत है। मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैं बेटियों के कॉलेज का प्राचार्य हूं। डॉ. कटारा ने सावित्रीबाई फुले, भगिनी निवेदिता, रानी दुर्गाबाई, भूरी बाई आदि वीरांगनाओं के उदाहरण देकर छात्राओं को प्रेरित किया।
महाविद्यालय की उप प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर सारिका दुबे ने मध्य प्रदेश शासन की समस्त योजनाओं जैसे गांव की बेटी, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन छात्रवृत्ति आवास इत्यादि की जानकारी दी व छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय के समस्त विभाग प्रमुखों ने अपने विभाग व पाठ्यक्रम का परिचय दिया। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय व डिजिटल संसाधनों का अवलोकन भी करवाया गया।
इस अवसर पर डाक्टर विद्या चौहान, डाॅक्टर प्रीति समदरिया, डाॅक्टर लोकेन्द्र सिंह झाला, डाॅक्टर प्रियंका भालिया,डाॅक्टर रिद्धि माहेश्वरी , श्रीमती तारा बिलवाल, श्री मुनसिंह परमार,श्री प्रकाश मैडा़, सुश्री जय श्री जोशी, सुश्री सरिता भगोरा,श्री निर्भय सिंह नायक श्रीमती पार्वती हिहोर, श्री राम सिंह गणावा, श्री रमेश डामोर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now