पिटोल से निर्भयसिंह ठाकुर की रिपोर्ट
जेल से कुदकर फरार हुए ईनामी आरोपित को 12 साल बाद पिटोल पुलिस ने दबोचा।
गुजरात में काट रहा था फरारी।
पिटोल। गुजरात के अलग अलग शहरों में अपना नाम बदल बदल कर छिपते छिपाते फरारी काट रहे ईनामी बदमाश जयराम पिता मिहिया बिलवाल उम्र 58 वर्ष निवासी घाटीया जिला झाबुआ को उसके अपने घर पर से पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। लगभग 12 वर्ष पुर्व आरोपित व उसके अन्य साथी झाबुआ जिला जेल से कुदकर फरार हो गऐ थे जिनकी पुलिस तलाश में थी।
बताया जा रहा है कि आरोपित 500 रुपऐ का उद्घोषित ईनामी बदमाश है। जो कि चोरी के अलावा अन्य किसी अपराध में जेल में रह कर सजा काट रहा था। वहां जेल में अपने अन्य सजा काट रहे आरोपितों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से जेल कुदकर फरार हुवे थे। जेल में सरकारी कर्मचारीयों से मारपीट कर जेल के बाहर अन्य लोगों के सहयोग से जेल से फरार होने का आरोपित बताया जा रहा है।
इन धाराओं में था अपराध कायम।
जयराम जो कि वर्ष 2022 से थाना कोतवाली झाबुआ के प्रकरण क्रमांक 1046 ए 2012 धारा 307, 224, 225, 332, 120 आईपीसी के अपराध में फरार था विभाग में चलाऐ जा रहे स्थाई इनामी फरारी वारंटीयों की धर पकड अभियान की चपेट में आ गया।
मुखबीर से सुचना मिली ही थी कि पिटोल पुलिस नें तत्परता से पुलिस अधिक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से आरोपित को उसके ही घर से धर दबोचा। आरोपित को पकडने में थाना प्रभारी आरसी भास्करेए पुलिस चौकी प्रभारी पिटोल अशोक बघेल, एएसआई नरेन्द्र परमारए आरक्षक अजीत, कैलाशए मुकेश मानवए अमरसिंहए नानुराम की खास भुमिका थी।
पुलिस चौकी प्रभारी पिटोल अशोक बघेल ने बताया कि
विभाग के फरारी इनामी वारंटीयों के धर पकड अभियान के तहत 12 वर्षों से फरार चल रहे जयराम की गिरफ्तारी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियान सतत चलता रहेगा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now