राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया की स्वागत रैली 18 फरवरी को झाबुआ में।
झाबुआ। विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने के पश्चात प्रथम बार गृह नगर आने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत एवं रैली का आयोजन किया गया है।
जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई तथा सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठन एवं कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच उक्त रैली में सम्मिलित होकर स्वागत करेगें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा कांग्रेस नेता राहूल गांधी, प्रियंका गांधी की सहमति से झाबुआ विधायक डाॅ. विक्रांत भूरिया को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने के बाद मंगलवार, 18 फरवरी को पहली बार गृह आगमन में हो रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया जावेगा। एक वाहन रैली निकली जाएगी। वाहन रैली प्रातः 10.30 बजे देवझरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर राजगढ नाका, पुलिस लाईन चौराहा, राजवाडा चौक होकर बस स्टेण्ड के समीप गांधी प्रतिमा पर रैली का समापन होगा।
रैली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाभर, सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को लेकर जिले में उत्साह है। शहर में पोस्टर बैनर से सजाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now