शिवराजजी लगातार मुख्यमंत्री हैं, आने वाला चुनाव उनके नेतृत्व में लडा जाएगा - श्री विजयवर्गीय
झाबुआ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशीयों के समर्थन में रोड शो किया। श्री विजयवर्गीय ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील भी की।
रोड के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कमल का फूल चुनाव चिन्ह होता है। व्यक्ति प्रधान नहीं होता। अभी तो शिवराजजी लगातार मुख्यमंत्री है, बहुत अच्छा काम कर रहे है। आने वाला चुनाव उनके नेतृत्व में लडा जाएगा।
कांग्रेस के भारत जोडो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता ही कांग्रेस तोडो कार्यक्रम कर रहे है। पहले कांग्रेस तो संभाले।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी संस्थान हो, देश विरोधी गतिविधि करेगा, सरकार बहुत चैकन्ना है, सिर्फ पीएफआई ही नहीं माओवादी के संगठनो पर भी एक बहुत बडी हमारे अर्धसैनिक बलों ने सफलता प्राप्त की है। केन्द्र सरकार इस विषय में जो भी संगठन देश विरोधी गतिविधियों में भाग लेगा उसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए उस बयान पर की कांग्रेस गुलामनबी आजाद को माफ नहीं करेगी, इसके जवाब में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजयसिंहजी को मध्यप्रदेश की जनता ने ही अभी तक माफ नहीं किया है। कुल मिलाकर दिग्विजयसिंहजी कुछ भी कहे, पर जम्मु कश्मीर में गुलामनबी आजादजी मुख्यमंत्री रहे है, तो उनके प्रति वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहानुभूति है। आपने देखा होगा वहां का पूरा के पूरा कांग्रेस संगठन उनके साथ खडा है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now