भाजपा ने एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशीयो के समर्थन में बागीयों से फार्म खिंचवाए!

श्याम त्रिवेदी की खास रिपोर्ट



श्याम त्रिवेदी की खास रिपोर्ट

भाजपा ने एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशीयो के समर्थन में बागीयों से फार्म खिंचवाए!

 मान-मनव्वल के बाद 55 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए! 
 
अब 62 प्रत्याशी चुनावी मैदान में! 

झाबुआ। नगर पालिका चुनाव में अभ्यर्थीयों के नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। भाजपा-कांग्रेस के बागी और असंतुष्ट उम्मीदवारों को मनाने और नाम वापसी के लिए दोनो दलों के नेताओं ने ताकत झोंक दी थी। नाम वापसी के बाद नगर पालिका चुनाव मे प्रत्याशीयों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी मैदान मे है! 


रूठों को मनाने मे लगे रहे नेता! 
नपा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशीयों की घोषणा के बाद टिकट न मिलनें वाले बागियों की मान मनव्वल (मनाने) का सिलसिला शुरू हो गया था। नामांकन वापसी के लिए अधिकृत प्रत्याशी, पार्टी, संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए थे। कलेक्टोरेट कार्यालय मे आज दिन भर गहमा गहमी बनी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, उपाध्यक्ष प्रवीण सुराना, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे, दौलत भावसार, विजय नायर,, मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेश बबुल सकलेचा, इरशाद कुरेशी ने कई वार्डो से भाजपा से नाराज और बागी, निर्दलीय उम्मीदवारों के फार्म खिंचवाए। 


इन वार्डो पर टिकी थी नजर!
वार्ड क्र 6 के भाजपा उम्मीदवार दीपा अजय सोनी, वार्ड क्र 8 विजय चैहान के वार्डो पर सभी की नजर थी। इन वार्डो में भाजपा के असंतुष्ट व विरोधी गुट द्वारा प्रत्याशीयों के खडे करने का आरोप लग रहा था। लेकिन ज्यादातर बागीयों से नाम वापस करवाए गए! वार्ड क्र 9 प्रत्याशी लाखन सोलंकी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मनाते हुए चुनावी मेदान से बाहर कर दिया। इन वार्डो में भाजपा-कांग्रेस के अलावा एक- दो निर्दलीय उम्मीदवार ही मैदान में है। 


कांग्रेस के बागी भी मैदान में! 
कांग्रेस नेता प्रकाश राका और आशीष भूरिया ने बागीयों को मनाने का मोर्चा संभाल रखा था। और कुछ हद तक वे सफल भी हुए। लेकिन वार्ड क्र 10 के बागी उम्मीदवार उषा विवेक येवले को आखरी समय तक नहीं मना सके। 


इतने प्रत्याशी चुनावी मैदान में!
नगर पालिका के 18 वार्डो में चुनाव लडने वालो में 55 उम्मीदवारों ने नाम वापसी ले लिए है! अब कुल 62 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें भाजपा के 18 , कांग्रेस के 18, आम आदमी पार्टी के 4 और अन्य 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 


ऐसा रहा माहोल! 
नाम वापसी करवाने में कलेक्टोरेट प्रांगण में भाजपाईयों की खासी भीड जमा थी। इसमें नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सभी का जमावडा था। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे, उन्होंने निर्वाचन कक्ष में जाकर पार्टी प्रत्याशीयों के समर्थन में नाराज उम्मीदवारों के फार्म खिंचवाए। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे पहुंचे। उन्होंने भी कुछ वार्ड के प्रत्याशीयों के विरोध में खडे अभ्यर्थीयों के नाम वापस करवाएं। 


लाखन-चुन्नू करीब , लक्ष्मण-चुन्नू में तल्खीयां बनी रही! 
भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारी एक दूसरे से चुनावी रणनीति और गोपनीय चर्चा करते हुए अलग-अलग खेमें मे देखे गए! एक दूसरे के घोर विरोधी के रूप में पहचान रखने वाले लाखन सोलंकी और चुन्नू शर्मा भी एक दूसरे के साथ दिखे! भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक और बृजेश चुन्नू शर्मा का कई बार आमना-सामना हुआ, लेकिन दोनों एक दूसरे को नजर अंदाज कर करते रहे!




व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.